यात्रियों की सुविधा हेतु दो वन-वे विशेष ट्रेनों का संचालन

Spread the love

प्रयागराज। यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा दानापुर से शोलापुर तथा दानापुर से भुसावल के मध्य एक-एक फेरे वाली आरक्षित विशेष एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है- 

1. गाड़ी संख्या 03299 दानापुर– शोलापुर वन-वे आरक्षित विशेष एक्सप्रेस

• गाड़ी संख्या 03299 दानापुर–शोलापुर वन-वे आरक्षित विशेष एक्सप्रेस का संचालन 04 सितंबर 2026 को एक फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन दानापुर से 07:30 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में आरा–08:00-08:02, बक्सर–08:42-08:44, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन–11:00-11:10, प्रयागराज छिवकी–14:25-14:30, मानिकपुर–16:03-16:05, सतना–17:10-17:15, कटनी–18:35-18:40, जबलपुर–20:00-20:10, पिपरिया–22:40-22:42 बजे , इटारसी–00:30-00:40, खंडवा–03:30-03:32, भुसावल–06:00-06:05, मनमाड–09:15-09:25 दौंड–14:15-14:20 बजे और शोलापुर स्टेशन 19:00 बजे पहुंचेगी।  • ट्रेन संरचना –  02 एसएलआरडी, 11 सामान्य , 01 चेयरकार तथा 02 स्लीपर सहित कुल 16 कोच होंगे। 

2. गाड़ी संख्या 03399 दानापुर–भुसावल वन-वे आरक्षित विशेष एक्सप्रेस: –

• गाड़ी संख्या 03399 दानापुर–भुसावल वन-वे आरक्षित विशेष एक्सप्रेस का संचालन 05 सितंबर 2026 को एक फेरे के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन दानापुर से 11:15 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में आरा–11:45-11:47, बक्सर–12:40-12:42, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन–15:05-15:15, प्रयागराज छिवकी–18:30-18:35, मानिकपुर–20:05-20:07, सतना–21:15-21:20 तथा कटनी–22:45-22:50 बजे जबलपुर–00:20-00:30, पिपरिया–03:03-03:05, इटारसी–04:45-04:55 तथा खंडवा–07:55-07:57 बजे ठहराव लेते हुए यह ट्रेन भुसावल स्टेशन 11:30 बजे पहुंचेगी।  • ट्रेन संरचना –  02 एसएलआरडी , 07 सामान्य तथा 07 स्लीपर सहित कुल 16 कोच होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *