संविधान के मूल्यों के सम्मान में एनटीपीसी विंध्याचल में मनाया गया संविधान दिवस

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल में 26 नवंबर 2026 को प्रशासनिक भवन परिसर में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एम. सुरेश, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने अंग्रेजी और हिंदी में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। कार्यक्रम में डॉ. बी. के. भराली, महाप्रबंधक (चिकित्सा), देबब्रत त्रिपाठी, महाप्रबंधक (टीएस एवं परियोजनाएँ), टी. एन. सीतारमण, महाप्रबंधक (रसायन), चंद्र भूषण ओझा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम) तथा अनिरुद्ध सिंह, मानव संसाधन प्रमुख(विंध्याचल)  की गरिमामयी उपस्थिति रही साथ ही विभागाध्यक्षों, यूनियनों एवं एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों तथा कर्मचारियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।
भारत के संविधान को 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किए जाने की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम ने संवैधानिक जागरूकता को बढ़ावा दिया और न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के मूल आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही, जिम्मेदार नागरिकता और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *