अर्पिता महिला मंडल द्वारा रेंदो गांव में कल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Spread the love

*ग्रामीण परिवारों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण, जैविक किसानों से उत्पादों की खरीदारी कर बढ़ाया उनका उत्साह*

राँची / अर्पिता महिला मंडल द्वारा रेंदो गांव में सामाजिक कल्याण, ग्रामीण सशक्तिकरण एवं जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से एक विशेष कल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल की अध्यक्षा श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गदर्शन एवं सभी उपाध्यक्षों के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर सीसीएल के सभी 15 क्षेत्रीय महिला मंडलों की अध्यक्षों एवं अर्पिता महिला मंडल की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के तहत गांव के प्रत्येक घर तक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से ग्रामीण परिवारों के बीच ट्रंक, कंबल, फल, बिस्कुट, लंच पैकेट, साड़ियां, सलवार सूट एवं गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि गांव का कोई भी परिवार सहायता से वंचित न रहे।

उल्लेखनीय है कि रेंदो गांव जैविक खेती के लिए जाना जाता है। ऐसे में स्थानीय किसानों को प्रोत्साहित करने एवं उनकी आजीविका को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से अर्पिता महिला मंडल द्वारा किसानों से जैविक उत्पादों की खरीदारी भी की गई। इस पहल के माध्यम से किसानों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ जैविक खेती को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

श्रीमती प्रीति सिंह, सभी उपाध्यक्षों, सीसीएल के 15 क्षेत्रीय महिला मंडलों की अध्यक्षों एवं अर्पिता महिला मंडल की सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अर्पिता महिला मंडल समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है। मंडल का प्रयास है कि सामूहिक सहयोग और संवेदनशील पहल के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *