स्वच्छता दैनिक जीवन का अभिन्न अंग एवं सतत जीवनशैली का आधार – सी. सत्य राम कृष्ण, परियोजना प्रमुख

Spread the love

एनटीपीसी बाढ़ में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल आयोजन

पटना। एनटीपीसी बाढ़ में 16 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। पखवाड़े का शुभारंभ स्वच्छता शपथ एवं प्रभात फेरी के साथ किया गया था, जिसमें कर्मचारियों, महिलाओं एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।

स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान कर्मचारियों, टाउनशिप निवासियों, विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता से अनेक जन-जागरूकता एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें श्रमदान, स्वच्छता अभियान, जन-जागरूकता रैली, वेस्ट टू वेल्थ कार्यशाला, एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन अभियान, सामूहिक वृक्षारोपण, जल निकाय स्वच्छता अभियान, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता, क्राफ्ट प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक तथा चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। इसके अतिरिक्त, प्लांट के विभिन्न विभागों, कार्यस्थलों एवं कार्यालय परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाए गए। इस दौरान कार्य क्षेत्रों, नियंत्रण कक्षों, कार्यालयों, स्टोरों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर सफाई एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियां संचालित की गईं, जिससे स्वच्छ एवं सुरक्षित कार्य वातावरण को बढ़ावा मिला।

 सी. सत्य राम कृष्ण, परियोजना प्रमुख (बाढ़) ने स्वच्छता को स्वस्थ एवं सतत जीवनशैली का आधार बताते हुए सभी कर्मचारियों एवं नागरिकों से स्वच्छता को व्यवहार का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। स्वच्छता शपथ एवं प्रभात फेरी के कार्यक्रम में हरेकृष्ण जेना, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  अजीत कुमार सिंह, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम),  अरुण कुमार सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं ईंधन प्रबंधन) तथा श्रीमती सी. वी. एल. अनुराधा, अध्यक्षा, मंदाकिनी क्लब की गरिमामयी उपस्थिति रही। स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रमों ने प्रतिभागियों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *