बेगूसराय। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एन०टी०पी०सी० कहलगाँव की अग्निशमन शाखा द्वारा आगामी दीपावली को ध्यान में रखते हुए संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और बच्चों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य 29.08.2026 को ॉपिंग कॉम्प्लेक्स, डीएवी स्कुल एन०टी०पी०सी० कहलगाँव में विशेष अग्नि सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन शाखा के बल सदस्य द्वारा छात्र-छात्राओं, शिक्षक और मार्केट परिसर में उपस्थित लोगों को आग लगने के स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, बचाव के उपायों तथा प्राथमिक उपचार की जानकारी विस्तारपूर्वक दी। प्रशिक्षन के दौरान मुख्यतः आगामी दीपावली को ध्यान में रखते हुए बच्चों को बताया गया कि पटाखे जलाते समय किस प्रकार की सावधानियां बरतनी चाहिए, ज्वलनशील पदार्थो से उचित दूरी क्यों आवश्यक है तथा आग लगने की स्थिति में क्या करे और क्या न करें का प्रचार एवं प्रसार किया। कार्यक्रम में फायर फाईटिंग क्लास एवं लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की जानकारी भी दी गई। अग्निशमन कर्मियों ने विद्यार्थियों को आग के विभिन्न प्रकारों, आग लगने के संभावित कारणों तथा उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने के प्राथमिक तरीकों के बारे में समझाया। साथ ही आपदा के समय सुरक्षित तरीक से बचाव एवं निकासी की प्रक्रिया भी बताई गई। CISF टीम ने विद्यार्थियों को यह भी समझाया कि छोटी-सी लापरवाही बड़ी अग्नि दुर्घटना का कारण बन सकती है। दीपावली के अवसर पर पटखे खुले एवं सुरक्षित स्थान पर ही जलाने, बच्चों को बड़ों की निगरानी में पटखे चलाने तथा आग से संबंधित किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत आसपास के लोगों और संबंधित आपातकालीन सेवाओं को सूचना देने की सलाह दी गई। इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 100 छात्र-छात्राओं एवं 05 शिक्षक ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सहायक कमांडेन्ट / अग्नि, निरीक्षक/अग्नि विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दीपावली 2026 को सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक और आपदा की स्थिति में तत्काल एवं सही कदम उठाने के लिए सक्षम बनाना रहा। CISF अग्निशमन दल के इस प्रयास की विद्यालय परिवार द्वारा सराहना की गई।
दीपावली से पहले CISF का अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान, स्कूल व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दी जानकारी
