एनटीपीसी कांटी द्वारा सात छठ घाटों के विकास के लिए एक करोड़ रुपये की राशि

Spread the love

मुजफ्फरपुर। एनटीपीसी कांटी ने सामुदायिक विकास एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत आसपास के क्षेत्रों में सात छठ घाटों के विकास के लिए ज़िला प्रशासन को एक करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराने की पहल की है। इस संबंध में  पंकज कुमार गुप्ता, परियोजना प्रमुख एनटीपीसी कांटी एवम  अजय प्रसाद, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने जिला पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर को पत्र सौंपकर उक्त कार्यों को बिहार सरकार के संबंधित विभाग के माध्यम से डिपॉजिट वर्क स्कीम के अंतर्गत कराने का अनुरोध किया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में एनटीपीसी कांटी द्वारा इन कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये का सीएसआर बजट निर्धारित किया गया है। प्रस्तावित विकास कार्यों का उद्देश्य स्थानीय लोगों को छठ पूजा एवं अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराना है।

एनटीपीसी कांटी द्वारा निम्नलिखित सात स्थानों पर छठ घाटों के विकास का प्रस्ताव दिया गया है—. बीरपुर पोखर. साईं पोखर. मैसाहा पोखर. पनापुर करियत थाना पोखर. सिरसिया मठ पोखर. दामोदरपुर गंगा राम पोखर. रानी पोखर, मणिपुर मझौहा

इन विकास कार्यों से आसपास के ग्रामीणों एवं परियोजना प्रभावित गांवों के निवासियों को विशेष रूप से छठ महापर्व के दौरान सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक घाट उपलब्ध होंगे। साथ ही, इन स्थलों पर अन्य सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन में भी स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी। एनटीपीसी कांटी विद्युत उत्पादन के साथ-साथ अपने आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए विभिन्न सीएसआर एवं सामुदायिक कल्याण गतिविधियों का निरंतर संचालन करता रहा है। छठ घाटों का विकास इसी सामाजिक प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।एनटीपीसी कांटी स्थानीय समुदाय के सहयोग एवं क्षेत्र के सतत विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *