बाल श्रम निषेध दिवस : जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया गया जागरूक 

Spread the love

सोनभद्र। अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर जिला मुख्यालय  पर  श्रम प्रवर्तन अधिकारी व संयुक्त टीम द्वारा नगर में जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रम प्रवर्तन अधिकारी रॉबर्ट्सगंज शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की किसी भी 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे से कार्य नहीं लिया जाना चाहिए यह अपराध की श्रेणी में आता है तथा बच्चों से कार्य लेने वाले सेवायोजकों और प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही विभाग द्वारा अपनाई जाती है।  

शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए श्रम विभाग के साथ-साथ थाना एएचटी, जिला प्रोबेशन की टीम भी कार्य कर रही है। जिससे हम जल्द ही बाल श्रम मुक्त जनपद का सपना साकार होने की कल्पना करेंगे। श्री सिंह ने बताया कि बाल श्रम के खिलाफ कई छापामारी अभियान चलाए और इस दौरान दर्जनों बच्चों को मुक्त कराया गया है तथा इस रैली का उद्देश्य आम जन मानस में बाल मजदूरी न कराए जाने हेतु जागरूकता लाया जाना है। इस मौके पर  थाना एएचटी निरीक्षक जय सिंह, जिला प्रोबेशन कार्यालय से गायत्री दूबे एवं श्रम विभाग के कर्मचारी रिशू मोहम्मद, संजय मिश्रा एवं दीपक मधक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *