एनटीपीसी अंता के मुख्य महाप्रबंधक ने बारां जिला कलेक्टर से की शिष्टाचार भेंट

Spread the love

अंता। एनटीपीसी अंता के नवपदस्थ मुख्य महाप्रबंधक नरेंद्र नाथ सिन्हा ने अपना कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात बारां जिला कलेक्टर  बालमुकुंद असावा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर  सिन्हा एवं जिला कलेक्टर श्री असावा के बीच एनटीपीसी अंता एवं जिला प्रशासन के मध्य बेहतर समन्वय, क्षेत्र के विकास तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आपसी सहयोग एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

मुख्य महाप्रबंधक नरेंद्र नाथ सिन्हा ने जिला कलेक्टर को एनटीपीसी अंता की विभिन्न गतिविधियों एवं कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। जिला प्रशासन की ओर से एनटीपीसी अंता को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। यह शिष्टाचार भेंट एनटीपीसी अंता एवं जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *