अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर / स्थानीय थाना क्षेत्र के अहरौरा जमुई रोड पर स्थित जसवां गांव के पास शुक्रवार को शाम लगभग पांच बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जमुई से अहरौरा की तरफ जा रहा बाइक सवार युवक 28 वर्षीय सुजीत मौर्य गंभीर रूप से  घायल हो गया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गई जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम गणेशपुर थाना चकिया चंदौली निवासी 28 वर्षीय सुजीत मौर्या पुत्र बेचन मौर्या  जमुई से अहरौरा अपनी बाइक से जा रहा था तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और घायल हो गया।  स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा भेजवाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज कराने के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।  वहीं क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस थाने ले गई और परिजनों को सूचना दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *