जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिया टिप्स
अहरौरा, मिर्जापुर। वाराणसी शक्ति नगर रोड पर स्थित एक होटल में रविवार शाम को समाजवादी पार्टी के स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने पार्टी पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके मिशन 2027 और स्नातक एम एल सी चुनाव पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
बैठक में आशुतोष सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र में संगठन की असली ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहृवान किया कि वे क्षेत्र में सक्रिय हो जाएं और स्नातक एम एल सी चुनाव के लिए नए मतदाताओं विशेषकर युवाओं और छात्रों को मतदाता सूची से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करें।
इसके साथ उन्होंने सभी क्षेत्रों में बूथ स्तर की कमेटियों को सक्रिय और मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
आशुतोष सिन्हा ने जनसमस्याओं को लेकर मुखर रहने बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक व छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने और जनसंपर्क तेज करने पर जोर दिया ।
मतदाता पुनरीक्षण स्नातक और आम मतदाता सूचियों में अधिक से अधिक नाम दर्ज कराने के लिए विशेष अभियान चलाने की रणनीति बनाई गयी।
आशुतोष सिन्हा ने जोर देकर कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा छात्र, नौजवान, किसान और मध्यम वर्ग गरीब की आवाज उठाती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी सामंजस्य बनाकर गांव-गांव और वार्ड स्तर तक समाजवादी नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश को पहुंचाने की अपील की।
बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत बनाने और एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का संकल्प लिया।
इस दौरान पूर्व सांसद प्रत्याशी रमेश बिंद, जिला महासचिव आदर्श यादव, मड़िहान विधानसभा अध्यक्ष शैलेश पटेल, मुमताज अहमद नगर अध्यक्ष ,विजय यादव , प्रमोद केसरी, रजयात खान, मुरारी यादव, इसरार अहमद, हक सफा वारिस, राजहंस बहेलिया, संदीप यादव,सुजीत यादव, राजू यादव, मिठाई लाल, समिम,भृगु नाथ सिंह, रामनाथ, महावीर यादव, संदीप मौर्य, विनोद विश्वकर्मा, बबलू अंसारी, रामसरनसहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
