नई तकनीकों का उपयोग कर हम अपने दैनिक कार्यों में हिंदी के प्रयोग को और अधिक सरल बना सकते हैं – चंदन कुमार सामंता

Spread the love

विभागीय कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

करीमनगर / विभागीय कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन एनटीपीसी रामागुंडम में चंदन कुमार सामंता, कार्यकारी निदेशक (आर एंड टी) के नेतृत्व में किया गया। बैठक में राजभाषा के अंतर्गत की गई विभिन्न अनुपालना बिंदुओं एवं पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई । राजभाषा विभाग की स्थापना के स्वर्णिम 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लोगो निर्माण प्रतियोगिता एवं लघु वीडियो निर्माण प्रतियोगिता जैसे विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, राजभाषा विभाग की वेबसाइट का भी पुनः शुभारंभ किया गया, जिसे 50 वर्ष की इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में नवीन रूप में अद्यतन किया गया है।

अपने संबोधन में  चंदन कुमार सामंता ने कहा कि नई तकनीकों का उपयोग कर हम अपने दैनिक कार्यों में हिंदी के प्रयोग को और अधिक सरल बना सकते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि हिंदी के साथ अंग्रेज़ी या तेलुगु का भी उपयोग प्रारंभ कर इसे और अधिक सहज बनाया जा सकता है। इससे पूर्व, 23 जून 2025 को आयोजित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) की बैठक में एनटीपीसी रामागुंडम की राजभाषा अनुपालना रिपोर्ट को भी सराहना प्राप्त हुई। इस अवसर पर सभी महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण, कर्मचारी, छात्र एवं अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *