स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली क्षेत्र में पार्सल यातायात पर प्रतिबंध

Spread the love

  प्रयागराज । स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख रेलवे स्टेशनों नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन/पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल तथा दिल्ली सराय रोहिल्ला पर 12 अगस्त 2026 से 15 अगस्त 2026 तक सभी प्रकार के पार्सल की हैंडलिंग एवं आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध पार्सल की बुकिंग एवं हैंडलिंग के साथ-साथ लीज्ड एसएलआर, वीपी एवं डिमांड वीपी की गतिविधियों पर भी लागू रहेगा ।

उक्त अवधि में इन स्टेशनों के गुड्स शेड एवं प्लेटफॉर्म पार्सल पैकेज/पैकिंग से मुक्त रखे जाएंगे। इसके साथ ही नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल तथा दिल्ली सराय रोहिल्ला से आने-जाने वाले पार्सल यातायात पर भी प्रतिबंध रहेगा। दिल्ली क्षेत्र से प्रारंभ होने वाली ट्रेनों तथा अन्य मंडलों/क्षेत्रों से प्रारंभ होकर दिल्ली क्षेत्र में ठहराव वाली ट्रेनों में भी पार्सल की लोडिंग/अनलोडिंग नहीं की जाएगी। इस दौरान यात्रियों के व्यक्तिगत सामान को यात्री कोच में निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार ले जाने की अनुमति रहेगी। यात्रियों एवं पार्सल ग्राहकों से अनुरोध है कि 12 से 15 अगस्त 2026 के बीच दिल्ली क्षेत्र के उक्त स्टेशनों के लिए पार्सल भेजने अथवा वहां से पार्सल प्राप्त करने की योजना न बनाएं तथा सुरक्षा व्यवस्था में रेलवे का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *