औरंगाबाद। भारतीय रेल बिजली कंपनी लिमिटेड (बीआरबीसीएल), नबीनगर द्वारा 7 अक्टूबर 2026 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के हस्तांतरण के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को औपचारिक रूप से बिहार सरकार को हस्तांतरित किया गया। यह पहल स्थानीय युवाओं के लिए कौशल विकास एवं तकनीकी प्रशिक्षण के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में ए.जे. राजकुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बीआरबीसीएल, संतोष उपाध्याय, विभागाध्यक्ष, मानव संसाधन, बीआरबीसीएल, बैद्यनाथ राम, प्रभारी प्राचार्य, आईटीआई औरंगाबाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। आईटीआई का हस्तांतरण क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह पहल बीआरबीसीएल की सामुदायिक विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
