समाजवादी पार्टी की ब्लाक स्तरीय बैठक सम्पन्न

Spread the love

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जनपद सोनभद्र की ब्लॉक स्तरीय बैठक विधानसभा 400 घोरावल के ब्लॉक कर्मा की बैठक कैकराही में एवं विधानसभा 401 राबर्टसगंज के ब्लॉक चतरा की बैठक रामगढ़ में संपन्न हुई । बैठक में विधानसभा चुनाव विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक की गई । बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने किया एवं संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया एवं मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिंहा उपस्थित थे ।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के एक-एक सिपाही एवं कार्यकर्ताओं और पदाधिकारों की जिम्मेदारी है कि आप लोग गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को बताने का काम करें और आगामी विधानसभा चुनाव विधानसभा परिषद चुनाव के लिए कमर कस लें क्योंकि जुल्मी भाजपा सरकार से लड़ने के लिए हम लोगों को हर स्तर से सतर्क रहने की आवश्यकता है । यह भाजपा सरकार जब श्री राम की नहीं हो सकती तो यह किसी की नहीं हो सकती । यह भाजपा सरकार किसान नौजवान व्यापारी अल्पसंख्यक आदिवासी समाज एवं गरीबों के हर तब के की विरोधी सरकार है । यह सरकार धर्म के नाम पर सम्मानित जनता को ठगने का काम कर रही है जिसे समाजवादी पार्टी का एक-एक सिपाही मुंह तोड़ जवाब देने के लिए कमरकस लिया है । अब भाजपा सरकार धर्म के नाम पर जनता को नहीं ठग पाएगी।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिंहा ने कहा कि हम सभी समाजवादी पार्टी की जिम्मेदारी है कि आगामी चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर काम करना होगा तभी हम लोग आगामी चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल कर सकेंगे ।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव आजाद राय घनश्याम गौड़ मोहम्मद सईद कुरैशी बाबूलाल यादव डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल डॉक्टर के डी सिंह पटेल चंद्रभूषण यादव लाल बहादुर पाल उमेश पाल रमेश सुभाष वीरेंद्र रामेश्वर भाई पटेल के साथ दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *