सेवा पखवाड़ा में भाजपा युवा मोर्चा ने किया रक्तदान 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर /प्रधानमंत्री के जन्म दिवस से सेवा पखवाड़ा के तहत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में रक्तदान शिविर का अयोजन कर रक्त दान किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान किया। रक्त दान के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह उर्फ मुन्नू सिंह व संयोजक जिला महामंत्री पुष्पेंद्र द्विवेदी ने  शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया।  दिनेश प्रताप सिंह ने  कहा कि रक्तदान सेवा भाव की सच्ची अभिव्यक्ति है। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्म दिवस के अवसर पर युवा मोर्चा द्वारा किया जा रहा रक्तदान कार्यक्रम अत्यंत ही सराहनीय व दैवीय कार्य है ।  यह किसी के जीवन को बचाएगा और हमारे प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में इतना रक्त हो जाएगा की रक्त की कमी से किसी की मृत्यु नहीं होगी। इस दौरान चिकित्सक डॉ अभिषेक सिंह, डॉ. विनोद कनौजिया, रामकुमार गुप्ता, माला सिंह, महामंत्री कृष्णा तिवारी, विनोद पटेल, कुमार आनंद, जगत सिंह, राजकुमारी देवी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *