ईएसआई अस्पताल में मरीजों को मिली बड़ी राहत, हिंडाल्को सीएसआर ने प्रदान किया आरओ वॉटर कूलर एवं 30 स्टील विजिटर चेयर

Spread the love

, रेणुकूट। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के अंतर्गत ईएसआई अस्पताल, रेणुकूट में मरीजों, उनके परिजनों एवं अस्पताल आने वाले आगंतुकों की सुविधा हेतु आरओ युक्त वॉटर कूलर एवं 30 स्टील विजिटर चेयर प्रदान की गईं । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से वरिष्ठ अधिकारी यशवंत कुमार, अनिल झा, सुशील ब्रह्मचारी तथा डॉ. डीपी सक्सेना उपस्थित रहे। वहीं ईएसआई अस्पताल की ओर से अधीक्षक डॉ. ए.के. त्रिपाठी एवं अस्पताल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में अस्पताल परिसर में आरओ वॉटर कूलर एवं बैठने की कुर्सियों का औपचारिक रूप से हस्तांतरण किया गया।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड सीएसआर द्वारा उपलब्ध कराई गई इन सुविधाओं का उद्देश्य अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ पेयजल तथा प्रतीक्षा के दौरान बेहतर बैठने की व्यवस्था उपलब्ध कराना है। अस्पताल प्रशासन ने इस सहयोग के लिए हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा प्रतिदिन अस्पताल आने वाले सैकड़ों लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड निरंतर अपने सीएसआर कार्यक्रमों के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में सार्थक योगदान दे रहा है। ईएसआई अस्पताल में प्रदान की गई यह सुविधा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड सीएसआर विभाग से  सचिन सिंह,  प्रदीप सोनी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *