वन विभाग की टीम पर अतिक्रमण कारियों ने किया पथराव
नौगढ़।( ओमकार नाथ ) चकरघट्टा थाना क्षेत्र के मझगांई रेंज अंतर्गत गंगापुर बीट स्थित भैसोड़ा कम्पार्टमेंट संख्या-7 के आरक्षित वन क्षेत्र में शनिवार को वन विभाग ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पक्के मकानों को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया।वन विभाग की कार्रवाई को देखकर अतिक्रमणकारियों ने विरोध में पथराव किया। वन विभाग को मुस्तैद होने से अतिक्रमणकारी पीछे हट गए। वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि शीला पत्नी राजकुमार निवासी बजरडीहा, राजकुमार पुत्र बचाऊ निवासी ग्राम परसिया सहित अन्य लोगों के विरुद्ध पूर्व में वन भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर विभागीय मुकदमा दर्ज कर के कार्रवाई किया गया है। आरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमण करके निर्माण कार्य रोकने की अनेकों बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी अतिक्रमणकारी मकान निर्माण कार्य कर रहे थे।शनिवार को वन विभाग की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंच गयी ।जिसे देखकर अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई।कार्रवाई का विरोध करके महिलाओं ने वन कर्मियों के साथ अभद्रता करने लगी।वहीं अतिक्रमणकारी पथराव करने लगे।
सुरक्षा व्यवस्था के बीच वन विभाग की टीम ने अभियान जारी रखा और लाखों रुपये की लागत से तैयार हो रहे तीन मकानों को ध्वस्त करा दिया। वन क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट रूप से चेतावनी देकर के कहा कि आरक्षित वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वनभूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई के साथ ही तत्काल ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान वन दरोगा महेंद्र प्रताप सिंह, रोहित गुप्ता, दिलीप कुमार, अभिषेक चतुर्वेदी, सुरेश कुमार, सुदामा सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।
