मनोज पाण्डेय
प्रयागराज /नागरिक सुरक्षा कार्यालय प्रांगण में जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा मनीष कुमार वर्मा के कर कमलों द्वारा क्रिटिकल गैप्स योजना अंतर्गत बहुउद्देशीय सभागार का भूमि पूजन करते हुए नारियल फोड़ के शिलापट्ट का अनावरण करते हुए शिलान्यास किया गया। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा द्वारा पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया गया स्वागत संबोधन अनिल कुमार चीफ वार्डन द्वारा किया गया एवं अपने’ उद्बोधन मे चीफ वार्डन द्वारा जिलाधिकारी एवं नियंत्रक का आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह के विशेष सहयोग हेतु कृतज्ञता व्यक्त की गई उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा नियंत्रक के रूप में आज विभाग को और भी अधिक सशक्त एवं क्रियाशील बनाने की दिशा में सभागार हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है तथा शिलान्यास के पश्चात जब सभागार बनकर पूर्ण हो जाएगा तो उसमें एक साथ 100 व्यक्तियों की बैठक प्रशिक्षण आदि कार्यक्रम संपन्न कराया जा सकेगा जिससे स्वयंसेवकों को सहूलियत होगी एवं प्रतिकूल मौसम में विभाग के कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न कराए जा सकेंगे समस्त अतिथियों एवं कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता सहायक अभियंता को शॉल पहनाकर चीफ वार्डन द्वारा सम्मानित किया गया। पूजन में सम्मिलित सभी व्यक्तियों को प्रसाद वितरण कराया गया, अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उप नियंत्रक नीरज मिश्रा ने नागरिक सुरक्षा विभाग के दीर्घकालीन हितों हेतु आज के शिलान्यास कार्यक्रम एवं सभागार निर्माण कार्य प्रारंभ कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी तथा जिलाधिकारी एवं नियंत्रक का आभार प्रकट किया गया जिलाधिकारी एवं नियंत्रक द्वारा कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को समयबद्ध रूप से गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये कार्यक्रम में उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा चीफ वार्डन अनिल कुमार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एस पी मिश्रा सहायक अभियंता देवी प्रसाद मिश्रा, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन एल के अहेरवार नागरिक सुरक्षा के डिवीजनल वार्डेन डॉक्टर शशांक ओझा कृष्ण तिवारी राजीव भनोट रौनक गुप्ता डिप्टी डिवीजनल वार्डन आशीष बाजपेयी स्टाफ ऑफिसर पूनम गुप्ता मनोज कुमार रवि शंकर द्विवेदी योगराज पांडेय व कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों सहित स्वयंसेवक गण आदि उपस्थित रहे।
