बीसीसीएल को 12वें ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया अवॉर्ड्स 2026 में दो पुरस्कार

Spread the love

धनबाद।भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) को 12वें ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया अवॉर्ड्स 2026 में उत्कृष्ट कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहलों के लिए आज दो प्रतिष्ठित गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह समारोह नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर की प्रमुख सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की कंपनियों ने भाग लिया।

बीसीसीएल को यह सम्मान ‘स्किल डेवलपमेंट’ तथा ‘प्रमोशन ऑफ एजुकेशन’ श्रेणियों में प्रदान किया गया। ये पुरस्कार कंपनी द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर युवाओं और वंचित समुदायों के सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना के रूप में दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित भव्य समारोह में बीसीसीएल सीएसआर टीम के सदस्यों ने पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभिन्न उद्योगों के वरिष्ठ अधिकारी, नीति-निर्माता तथा सामाजिक क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे। बीसीसीएल द्वारा संचालित सीएसआर पहलें शिक्षा के प्रसार, कौशल विकास, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण तथा सामुदायिक क्षमता निर्माण पर केंद्रित रही हैं। इन पहलों के माध्यम से कंपनी न केवल स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर को सुधारने में योगदान दे रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

यह उपलब्धि बीसीसीएल की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत कंपनी अपने सीएसआर प्रयासों के तहत समावेशी विकास को बढ़ावा देने और एक कुशल एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *