जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया
अहरौरा, मिर्जापुर। सिंचाई विभाग के एक्सियन हरिशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को अहरौरा बांध के मेन कैनाल सुलिस के बन रहे गेट का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश कार्यदाई संस्था को दिया। बता दें की अहरौरा मेन कैनाल का सुलिस गेट पिछले एक साल से खराब होने के कारण मेन कैनाल से किसानों के खेतों की सिंचाई नही हो पा रही है। किसानों की मांग के बाद सिंचाई विभाग की निद्रा टूटी इसके बाद सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता सोन सिद्धार्थ सिंह मेन कैनाल के सुलिस गेट का मरम्मत करने का निर्देश दिया और स्वयं आकर मेन कैनाल गेट का निरीक्षण किए। एक्सियन ने बताया की जल्द ही गेट का मरम्मत कार्य पूर्ण हो जाएगा और मेन कैनाल से किसानों की सिंचाई होने लगेगी। साथ में अवर अभियंता जे ई ओमप्रकाश राय भी उपस्थित रहे।
