बीजपुर/सोनभद्र। बीजपुर-रेनुकूट सड़क मार्ग पर सेवका मोड़ के पास एक और पुलिया शनिवार को धँस गयी। किसी ग्रामीण ने इसकी जानकारी विभाग सहित सोशल मीडिया में फोटो वीडियो शेयर किया। लेकिन इस जानलेवा पुलिया के पास कोई भी सुरक्षात्मक बोर्ड या बैरिकेडिंग नहीं लगाया गया है। जिसके कारण जर्जर पुलिया जानलेवा बनी हुई है। बताया जाता है कि एक पुलिया इंजानी बिद्यालय के पास दूसरी पुलिया नेमना जंगल मे अंधा मोड़ के पास अब यह तीसरी पुलिया सेवकामोड के पास ओवरलोड़ का शिकार होकर बैठ चुकी है। जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। क्षेत्रीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग का इस ओर ध्यान आकर्षित कर तत्काल पुलिया मरम्मत की माँग की है।
बीजपुर-रेनुकूट सड़क पर गड्ढों में तब्दील एक और पुलिया धँसी, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
