लेखपाल संघ ने पांच सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना

Spread the love

दुद्धी,सोनभद्र। तहसील सभागार के सामने बरामदे में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा दुद्धी के बैनर तले आज शुक्रवार को  तहसील क्षेत्र के समस्त राजस्व लेखपालो ने पांच सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठे रहे, फतेहपुर में तैनात लेखपाल सुधीर कुमार को अपनी शादी के लिए छुट्टी नहीं मिलने पर शादी में व्यस्तता के कारण एसआईआर की बैठक में  उपस्थित नहीं होने के कारण निलंबित होने पर आत्महत्या करने से नाराज दुद्धी तहसील क्षेत्र के समस्त लेखपालों ने शुक्रवार को तहसील में पांच सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
   इस दौरान लेखपालों ने विरोध में नारेबाजी भी की।संघ के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि एसआईआर की ड्यूटी के नाम पर लेखपालों को अति आवश्यक कार्य जैसे स्वयं की शादी विवाह जैसे उत्सव पर भी छुट्टी नहीं देना बल्कि उत्पीड़न कर निलंबन किया जा रहा है।जो सरा सर गलत है। जिससे फतेहपुर में तैनात लेखपाल सुधीर कुमार  ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए।अन्यथा की स्थिति में पूरे प्रदेश में लेखपाल आंदोलन करने के लिए बाध्य होगे। उन्होंने अपनी मांगो में बताया कि संजय कुमार सक्सेना एवं शिवराम राही के विरुद्ध आत्महत्या करने के लिए उकसाने के लिए मुकदमा दर्ज किया जाए,मृतक की माता को 50लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए,लेखपालों को अनावश्यक मानसिक व शारीरिक दबाव उत्पीड़न न किया जाए, एक माह का वेतन के बराबर प्रोत्साहन राशि दी जाए तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाये,एसआईआर की समय सीमा बढ़ाई जाए आदि की माग किया, तथा शाम 5 बजे उप जिलाधिकारी निखिल यादव को लेखपालो में संयुक्त रूप से ज्ञापन सौपा।  इस दौरान लेखपाल संघ दुद्धी के मंत्री लाल बाबू सरोज, महेंद्र सिंह , प्रवीण पटेल, अरुण कन्नौजिया, अमरजीत, संतोष सिंह, संतोष यादव, सुशील पांडे, शाश्वत द्विवेदी, मुकेश गुप्ता, कुंदन कनौजिया विमलेश श्रीवास्तव आदि सहित काफी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *