अहरौरा, मिर्जापुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के चकलिया गांव निवासी 22 वर्षीय महिला प्रियंका पाल उर्फ पिंकी के मंगलवार सुबह गांव के नजदीक स्थित कलकलिया नदी में डूबने की आशंका पर स्थानीय गोताखोर व एन डी आर एफ की टीम खोजबीन में जुटी है लेकिन लगभग छः घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है खोजबीन जारी है। क्षेत्राधिकारी आपरेशन मोहमद फहीम ने बताया की चकलिया गांव निवासी दीना पाल की 22 वर्षीय लड़की सुबह पांच बजे के करीब नदी की तरफ गई लेकिन वापस नहीं आई तो परिजन परेशान हो गए और खोजबीन शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने बताया की सुबह ही नदी की तरफ गई थी इसके बाद नदी में डूबने की आशंका पर परिजन नदी में खोजबीन शुरू कर दिए और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर एस आई राम आशीष बिंद भी पहुंच गए खोजबीन शुरू कराया लेकिन पता नहीं चला तो मौके पर एस डी आर एफ टीम बुलाई गई है । लेकिन 12 घंटे बाद भी पिंकी का पता नहीं चल पाया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया की नदी में पानी काफी तेज गति से चल रहा है जिसके कारण खोजबीन में परेशानी हो रही है। बताया जाता हैं की पिंकी की पिछले वर्ष ही शादी हुई थी घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा व्याप्त है।
