“एक पेड़ मां के नाम” अभियान एक भावनात्मक जुड़ाव और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक- कैलाश आचार्य

Spread the love

एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण, रुद्राक्ष भेंट कर दी पर्यावरण सरंक्षण की प्रेरणा 

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और बलिदान दिवस पर नौगढ़ वन प्रभाग में हुआ पौधरोपण

नौगढ़ (चंदौली)। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत नौगढ़ वन प्रभाग में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर पीपल, नीम, कंजी, चकरेसिया, गुलमोहर सहित दर्जनों प्रजातियों के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कैलाश आचार्य ने हरिशंकरी (बरगद, पीपल, पाकड़) प्रजातियों का पौधारोपण कर किया। इस मौके पर विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान एक भावनात्मक जुड़ाव और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। आज जब जलवायु परिवर्तन की चुनौतियां सामने हैं, तब ऐसे प्रयास सामाजिक चेतना जगाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वृक्षों की सेवा करना माँ की सेवा करने जैसा है।

कार्यक्रम में प्रभागीय वन अधिकारी दिलीप श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि विधायक को रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर पर्यावरण और अध्यात्मिक ऊर्जा के समन्वय का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि एक सतत प्रक्रिया होनी चाहिए, जिसमें सभी नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर एसडीओ सत्यपाल सिंह, वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ संजय श्रीवास्तव, चकिया के अश्वनी कुमार चौबे, जयमोहनी के मकसूद हुसैन सहित वन विभाग का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा। सभी अधिकारियों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण कर अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों, स्कूली बच्चों तथा सामाजिक संगठनों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और संकल्प लिया कि रोपे गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी वे स्वयं उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *