जिलाधिकारी ने रोस्टर के हिसाब से उपभोक्ताओं को बिजली देने का दिया निर्देश

Spread the love

बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित हुई अहम बैठक

चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बिजली विभाग की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को रोस्टर अनुसार विद्युत आपूर्ति प्रदान करें। दिशा निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ताओं को सही तरीके से बिजली आपूर्ति कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है, साथ ही बिजली सब स्टेशन पर कर्मचारी 24 घंटे मौजूद रहे। जनपद के किसी भी कोने से सब स्टेशन पर फोन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को रजिस्टर में अंकित करें। शिकायत प्राप्त होते ही आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। 

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायत प्राप्त होते ही ऑनलाइन शिकायतों का फीडबैक लिया जाये।उन्होंने विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से बनाए रखने हेतु ओवरलोड ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि नए ट्रांसफार्मर लगाने तथा ओवरलोड लाइनों को विभाजित किए जाने के निर्देश दिये। साथ ही खराब ट्रांसफार्मर को समय अवधि में ठीक करने का कार्य त्वरित रूप से किया जाये। इसके लिए पर्याप्त अग्रिम व्यवस्था भी रखी जाये।

जिलाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ताओं को पर्याप्त विद्युत उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा अनुरूप सभी विद्युत कार्मिक उपभोक्ताओं के हित में कार्य करें। उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान भी करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के कार्यों में लापरवाही पाए जाने, उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने एवं उन्हें अकारण परेशान करने तथा भ्रष्टाचार की शिकायत पर ऐसे कार्मिक बक्से नहीं जाएंगे। साथ ही विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को दरकिनार करने वाले तथा उनके समाधान में जानबूझकर व्यवधान डालने वाले विद्युत कार्मिकों के खिलाफ कड़ी कर्रवाई अमल में लाई जायेगी। राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए सभी उपभोक्ताओं को समय से सही बल दिया जाये। साथ ही शत प्रतिशत बिलिंग कराई जाये। बिल जमा करने हेतु शिविर का आयोजन किया जाए। शत प्रतिशत राजस्व वसूला जाए। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता विद्युत समस्त अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *