सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर नगर में  निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर/ सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को नगर में भव्य तिरंगा यात्रा मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के नेतृत्व में निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बतौर  मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजीव गौड़ उपस्थित रहे।  तिरंगा यात्रा का शुभारंभ दुर्गा जी मंदिर पर स्थित सामुदायिक भवन से स्काउट गाइड के बच्चों के द्वारा बैंड और डीजे की धुन पर  हुआ । तिरंगा यात्रा का जगह जगह नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर  स्वागत किया गया।

 यात्रा में वनस्थली महाविद्यालय, नगर पालिका इंटर कॉलेज और जय हिंद इण्टर कॉलेज के बच्चों समेत कई मंडलों के मंडल अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष नगर पालिका  पालिका अध्यक्ष व समस्त सदस्य गण सम्मिलित हुए। सभी विद्यार्थी हाथ में तिरंगा झंडा लिए हुए सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहे व भारत माता की जय का नारा लगाते हुए सात किलोमीटर लम्बी दूरी तक का सफर तय कर पुनः दुर्गा जी मंदिर स्थित सामुदायिक भवन पर  पहुंचे जहां तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। समापन पर विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आए हुए मुख्य अतिथि व सभी विशिष्ट जनों का आभार व्यक्त कर तिरंगा यात्रा के समापन की घोषणा की ।  तिरंगा यात्रा में सोनभद्र के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, राजगढ़ के ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह,जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी,मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *