पार्क में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग की एसडीएम व एक्सियन ने की जांच

Spread the love

साढ़े तीन करोड़ की लागत से निर्माणाधीन पार्क की जांच में घटिया सामग्री व निर्माण कार्य उजागर 

अहरौरा, मिर्जापुर / नगर पालिका क्षेत्र के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क में अनियमितता का आरोप लगने पर जिलाधिकारी द्वारा जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित किया गया था। जिसमें कार्यदायी संस्था सीएनडीएस की टीम जांच में सहयोग में जुटी हुई थी।

जांच टीम के सामने सीएनडीएस के सहायक अभियंता ईंट की जांच करा रहे थे कि तभी दोयम दर्जे की इंट कई टुकड़ों में टूट कर गिर गई। 

जिसे देख जांच टीम हतप्रभ रह गई।

नगर पालिका क्षेत्र के पट्टी कला निर्मलवा पहाड़ के पास साढ़े तीन करोड़  रुपए की लागत से चल रहे घटिया व मानक विपरीत पार्क के निर्माण कार्य को लेकर सभासदों द्वारा कड़ा विरोध दर्ज किया गया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम द्वारा जांच टीम को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन पार्क की गुणवत्ता एवं भौतिक प्रगति की संयुक्त जांच किया जाएं।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी को संयुक्त जांच टीम को स्थलीय सत्यापन कराने के निर्देश दिया गया था। 

गुरुवार की देर शाम एसडीएम अनेग़ सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने जांच किया और घटिया सामग्री की सैंपल लेकर टीम लैब टेस्ट के ले गई हैं। एसडीएम ने बताया कि शिकायत के आधार पर पार्क की जांच की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *