पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गयी 

Spread the love

चन्दौली । आज समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री, मुलायम सिंह यादव के पुण्यतिथि पर विधानसभा सैयदराजा के ग्रामसभा भदाहु, परसिया में श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष रामजनम यादव के अध्यक्षता में आयोजित हुई। 

समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार बिन्द ने कहा कि हम सब सही मायने में नेता जी को तब श्रंद्धाजलि दे पायेंगे जब 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बन जायेगी इसलिए आप सब मिल कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनायें और नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें। 

कार्यक्रम में रामधनी यादव , रामदुलार कनौजिया, रमेश यादव, राजेश यादव, मंगल कवी, अशोक यादव, गुरू प्रकाश यादव, रवी यादव, बृजेश यादव, लालता कनौजिया, लालमनी पाल, छोटे लाल यादव, सुरेश यादव, परमिंदर यादव, मुगल अंसारी, दयाराम यादव,अंजनी सिंह, रामनारायण यादव, कृष्णा नन्द राय, दयाशंकर यादव, अयोध्या गोंड, आतिफ खान, रामधवल मौर्य, संजय यादव, चंदन यादव, बिरेंद्र यादव, मुकेश यादव, एवं तमाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *