गोरखपुर में रोजगार महाकुंभ का आयोजन 14 व 15 अक्टूबर को

Spread the love

सोनभद्र जिला सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी ने अवगत कराया है कि गोरखपुर में रोजगार महाकुंभ का आयोजन 14 व 15 अक्टूबर, 2025 को किया जायेगा। आयोजित मेले में वैध पासपोर्ट वालों को विदेश में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर दिलाने के उद्देश्य से श्रम व सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार महाकुंभ, 2025का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय आयोजन गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में होगा। इसमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान की
कंपनियों में चयन के अवसर मिलेंगे। कुल 10655 पदों पर भर्ती की जायेगी। इनमें कंस्ट्रक्शन वर्कर, सुपरवाईजर रिगिंग, पंप आपरेटर, ट्रांजिट मिक्सर ड्राइवर, फोरमैन सिविल, हैवी ट्रक ड्राइवर, बस चालक, शटरिंग कारपेंटर और कंस्ट्रक्शन हेल्पर जैसे पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारो को 24 हजार से सवा लाख तक मासिक वेतन मिलेगा। इच्छुक कुशल व अकुशल वर्ग सभी तरह के अभ्यर्थी जिनके पास वैध पासपोर्ट है वे उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं व अपना जॉबसीकर के रूप में पंजीयन कर उक्त रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसमें ओमान और
यूएई की कुल 46 कंपनियों की रिक्तियां पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *