गाजे बाजे के साथ निकली राम बारात, लोगों ने किया पुष्प वर्षा 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर/ श्री बाल रामलीला द्वारा नगर के चौक बाजार में चल रही रामलीला में मंगलवार शाम को धूमधाम के साथ बाँजे गांजे की धुन पर नगर में राम बरात निकाली गई।सैकड़ों बारातियों के साथ भगवान राम व तीन राजकुमार सजधज कर माता सीता को ब्याहने के लिए जनकपुरी पहुंचे। जनकपुरी में बरात का शानदार स्वागत हुआ।श्री राम बारात दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। बारात मंदिर पर पहुंचने के बाद रात में श्रीराम विवाह व राम कलेवा की लीला का मंचन किया गया। वहीं राधा कृष्ण मंदिर के पुरोहित विजय शंकर मिश्र द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान पूर्वक विवाह संपन्न कराया गया। सभी बारातियों का स्वागत सत्कार हुआ।  समिति से जुड़े लोगों ने कन्यादान के रस्म अदायगी किया।  रामलीला मैदान में पहुंचे लोगों द्वारा दान पुण्य किया गया। इसके बाद श्रीराम  विवाह के बाद भोज का कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

अध्यक्ष कुमार आनंद ने सभी बारातियों का आभार प्रकट किया। इस दौरान व्यास शिरीष चंद्र,अश्वनी,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *