प्रधानमंत्री के मन की बात को धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में सुना गया

Spread the love

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को बुथ संख्या 14 पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में सुना गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ से हुई तबाही पर दुःख और पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं देश की परीक्षा ले रही हैं। अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात‘ के 125 वें एपिसोड में उन्होंने अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ को लेकर देशवासियों से वोकल फॉर लोकल की अपनी अपील दोहराई। उन्होंने टैरिफ का जिक्र किए बिना इशारों-इशारों में देशवासियों से इससे खिलाफ लड़ाई में आत्मनिर्भरता को हथियार बनाने का आह्वान किया।  पीएम मोदी ने कहा कि इस समय देशभर में ‘गणेश उत्सव‘ की धूम है। आने वाले दिनों में बहुत सारे त्योहारों की रौनक होगी। इन त्योहारों में आपको स्वदेशी की बात कभी भी भूलनी नहीं है। पीएम मोदी बोले- गर्व से कहो ‘ये स्वदेशी है‘पीएम मोदी ने कहा कि इस समय देश-भर में ‘गणेश उत्सव‘ की धूम है। आने वाले दिनों में बहुत सारे त्योहारों की रौनक होगी। इन त्योहारों में आपको स्वदेशी की बात कभी भी भूलनी नहीं है। 
‘जहां स्वच्छता है, वहां त्योहारों का आनंद भी और बढ़ जाता है’उन्होंने कहा कि खुशियों के बीच आप सभी स्वच्छता पर जोर देते रहें, क्योंकि जहां स्वच्छता है, वहां त्योहारों का आनंद भी और बढ़ जाता है।  इस मौके पर सभासद विनोद सोनी, राजू तिवारी, योगेश सिंह, आशीष श्याम सोनी,रिशु, संतोष अरुण, संदीप पटेल, अश्विनी आदि कार्यकर्ताओं के साथ मोदी जी के मन की बातों को सुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *