तिरंगा केवल एक झण्डा ही नहीं यह देश की एकता, अखण्डता और प्यार का प्रतीक भी है – जिलाधिकारी

Spread the love

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलाधिकारी के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

सोनभद्र।  हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला मुख्यालय के बढ़ौली  से कचहरी तक पैदल तिरंगा यात्रा जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह के नेतृत्व में निकाली गयी ।  इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है, इसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, भावनात्मक जुड़ाव और देशभक्ति को प्रोत्साहित करना है। यह अभियान जन भागीदारी का सफल आन्दोलन बन चुका है, उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक झण्डा ही नहीं यह देश की एकता, अखण्डता और प्यार का प्रतीक भी है, उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा अवश्य फहरायें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभायें।

 इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने बताया कि भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में 2022 में हर घर तिरंगा (एचजीटी) अभियान शुरू किया था। इस अभियान में जनमानस ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभायी है, जिससे कि प्रत्येक नागरिकों में भावनात्मक जुड़ाव तिरंगे झण्डे के प्रति हो रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0अश्वनी कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *