स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के अंतर्गत 406 सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच एवं टीकाकरण

Spread the love

 प्रयागराज । स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के अंतर्गत 30 सितंबर 2026 को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्रयागराज डॉ. सुरेन्द्र नाथ के मार्गदर्शन में प्रयागराज जंक्शन, महाप्रबंधक कार्यालय, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज, स्वास्थ्य केन्द्र नैनी, स्वास्थ्य केन्द्र मिर्जापुर, स्वास्थ्य केन्द्र चुनार, स्वास्थ्य केन्द्र मानिकपुर एवं स्वास्थ्य केन्द्र फतेहपुर में सफाई मित्र सुरक्षा शिविरों का आयोजन किया गया।

इन शिविरों में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/प्रयागराज के अधीन स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के अंतर्गत कुल 406 सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार टीकाकरण भी किया गया।

शिविर के दौरान संविदा पर कार्यरत सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच की गई। साथ ही, सफाई कार्य के दौरान संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षित स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए हेपेटाइटिस-बी का टीकाकरण भी किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सफाई मित्रों को व्यक्तिगत स्वच्छता, कार्यस्थल पर सुरक्षा उपायों तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। शिविर का उद्देश्य सफाई कार्य से जुड़े कर्मचारियों के स्वास्थ्य की देखभाल सुनिश्चित करने के साथ-साथ कार्य के दौरान संभावित स्वास्थ्य जोखिमों से उन्हें सुरक्षित रखना है।

रेलवे प्रशासन द्वारा स्वच्छता कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी सफाई मित्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *