नगर पालिका प्रशासन ने निकाला हर घर तिरंगा यात्रा, दिया आजादी का संदेश

 सोनभद्र। सरकार के आदेशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सोमवार को राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के विवेकानंद प्रेक्षागृह परिसर से नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, सभासद ,  कर्मचारीगण व स्कूली बच्चों के साथ नगर में तिरंगा रैली निकाली गई।

NTPC

      नपा अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा सरकार में हर घर तिरंगा के संकल्प के साथ 15 अगस्त तक तिरंगा जनसंपर्क अभियान जुलूस गोष्ठी के माध्यम से हर व्यक्ति हर घर तक तिरंगा पहुंचाने का कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। जिसके क्रम में सोमवार को नगर स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली  गयी। जो शीतला मंदिर चौक से होते हुए स्वर्ण जयंती  चौक  भ्रमण कर नगर पालिका कार्यालय पहंुची। बीच-बीच चट्टी चौराहों पर रुक कर जनसभा के माध्यम से आमजन को 15 अगस्त व तिरंगा यात्रा के महत्व को बताते हुए लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी, जेई राज कुमार, सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, प्रदीप, हीरावती, अजीत सिंह, विमलेश कुमार, राजीव कुमार, संत सोनी, सूरज आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *