कांवारियों की सुविधा हेतु कलेक्ट्रेट में कन्ट्रोल रूम स्थापित

Spread the love

*कांवारियों से सम्बन्धित किसी भी समस्या के लिए 05414-250223 पर करें कॉल,होगा त्वरित समाधान* 

*कांवारिया कंट्रोल रूम में प्रत्येक दिन 24 घंटे हेतु 8-8 घंटे की 3 शिफ्टों में 2-2 कर्मचारियों की लगाई गई हैं ड्यूटी*

भदोही / जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष श्रावण मास 11 जुलाई 2025 से प्रारम्भ हो गया है जो 09 अगस्त 2025 तक चलेगा। श्रावण मास में कांवरियों द्वारा प्रयागराज (संगम) से जल लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 भदोही से होते हुए वाराणसी में बाबा विश्वनाथ मन्दिर में जलाभिषेक करने जाते हैं। उक्त के अतिरिक्त कावरियों/शिव भक्तों / श्रद्धालुओं द्वारा जनपद भदोही के विभिन्न मन्दिरों पर गंगा घाट एवं नदियों/ सरोवरों से पवित्र जल को लेकर जलाभिषेक शिव मन्दिरों पर किया जाता है, जिससे श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बनी रहती है। कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे, जिसके लिए कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित करते हुए निम्न अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित समयानुसार 14 जुलाई 2025 से 09 अगस्त-2025 तक के लिए लगायी गयी है -शिव कुमार शर्मा, संग्रह अमीन,हिन्छलाल संग्रह अनुसेवक,कृपा शंकर राम संग्रह अमीन, राजेन्द्र दुबे संग्रह सेवक,घनश्याम यादव संग्रह अमीन, जिलाजीत यादव संग्रह अनुसेवक।

प्रत्येक दिन 24 घंटे हेतु 8-8 घंटे की 3 शिफ्टों में 2-2 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। राकेश कुमार चकबन्दी अधिकारी भदोही मो0-9415978107 को कन्ट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है जो ड्यूटी में लगे कर्मियों से सामंजस्य स्थापित करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका समाधान करायेंगे एवं किसी विशेष परिस्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत करायेंगे।

ड्यूटी में लगे उपरोक्त समस्त कर्मियों को निर्दशित किया गया है कि कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कार्यालय में बने कन्ट्रोल रूम में स्थापित दूरभाष नम्बर-05414-250223 पर कांवारियों से सम्बन्धित किसी भी समस्या के लिए कॉल प्राप्त होने पर उनसे मधुरतापूर्वक वार्ता करके समस्या को पंजिका में अंकित करते हुए सम्बन्धित विभाग एवं अधिकारी को सूचित करेंगे तथा किसी विशेष परिस्थिति में कन्ट्रोल रूम प्रभारी को तत्काल सूचित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *