जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न 

Spread the love

चन्दौली । जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान जननी सुरक्षा योजना, परिवार नियोजन, नियमित टीकाकरण, आयुष्मान योजना, एम्बुलेंस व्यवस्था, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष कार्य की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि जननी सुरक्षा योजना का मानिटरिंग बेहतर ढंग से सुनिश्चित हो। जेएसवाई के लाभार्थियों की भुगतान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि कहीं भी भुगतान लम्बित न रहे इसके लिए विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। जननी शिशु सुरक्षा योजना के तहत प्रसव के माताओं को निशुल्क भोजन उपचार सहित स्वास्थ इकाई पर 48 घंटे रुकने की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित रखते हुए उन्हें रखा जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत कैम्प लगाकर एवं पंचायत सहायक तथा आशा वर्कर घर-घर जाकर मानक के अनुसार शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनवाया जाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि यह केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, इससे लोगों को जागरूक करते हुए छूटे हुए पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। उन्होंने बताया कि किसी भी समय बिना जानकारी के कोई भी जनपदस्तरीय अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की कमी पाई जाती है तो उस पर निश्चित कार्यवाई की जाएगी।  बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर जगत सांई, मुख्य चिकित्साधिकारी वाई के रॉय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, पंचायत राज अधिकारी सहित सीएचसी/पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारीगण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *