मेजा ऊर्जा निगम द्वारा बालिका सशक्तिकरण अभियान के समापन समारोह का आयोजन

Spread the love

प्रयागराज। 14 जून 2025 को मेजा ऊर्जा निगम द्वारा बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 का समापन समारोह हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। एक महीने तक चले इस आवासीय कार्यशाला में निकटतम गांव की कुल 40 बालिकाओं ने भाग लिया।

बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  अशेष कुमार चट्टोपाध्याय उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि, अध्यक्षा, अपराजिता महिला समाज, श्रीमती कृष्णा चट्टोपाध्याय ने भी बालिकाओं को संबोधित किया। 

बालिकायों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए श्रीमती कृष्णा चट्टोपाध्याय ने सभी बालिकायों को आगे बढ्ने और सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। 

इस अवसर पर  मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेजा ऊर्जा निगम ने प्रस्तुतियों और प्रतिभा की सराहना की, और यह भी बताया कि ऐसे कार्यक्रम सशक्त और जिम्मेदार नागरिकों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा समानता और अवसरों की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान  एन एन सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  चंद्र शेखर, महाप्रबंधक (परियोजना निर्माण),  शिबशंकर गांगोपाध्याय, महाप्रबंधक (यांत्रिक अनुरक्षण),  सुमित कुमार कुंडू,महाप्रबंधक (राख प्रबंधन), आदित्य कुमार मिश्रा, विभागाध्यक्ष (संविदा एवं सामाग्री), यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि और साथ ही अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी, अपराजिता महिला समाज की पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं मीडिया के साथी, 40 बालिकाएँ और उनके अभिवावक, उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। सेल्फ डिफेंस और योगा एक्ट के जरिए बालिकाओं ने अपने शारीरिक व मानसिक शक्ति का परिचय दिया जिसे देखकर वहां उपस्थित सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। समारोह के अंत में सभी प्रतिभागियों को कार्यशाला को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए स्मृति चिन्ह दिया गया और सामूहिक फ़ोटो के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *