एंबुलेंस के चालकों ने मनाया पायलट दिवस

Spread the love

सोनभद्र। राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में 108/102 एंबुलेंस के चालकों ने बड़े ही धूमधाम से पायलट दिवस मनाया। मौके पर मौजूद रहे जिला प्रभारी मोहम्मद एखलाक़ बेग व जिला प्रभारी अमित नागर ने केक काटकर  खिलाया और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना किया। पायलट सुभाष चंद्र मौर्य, सुनील कुमार, गुड्डू पाल, शशांक पांडे, अशोक कुमार यादव, राजेश कुमार यादव, एमटी सुनील कुमार, अनिल कुमार, अंजली मौर्य, गोपाल वर्मा, बृजेश कुमार देहाती आदि उपस्थित रहे। जिला प्रभारी मोहम्मद एखलाक़ बेग सराहना करते हुए कहा। मेडिकल इमरजेंसी में हर पल कीमती होता है। ऐसे कठिन क्षणों में एंबुलेंस पायलट का योगदान किसी हीरो से कम नहीं होता। रोड ट्रैफिक, समय का दबाव और मरीज की नाज़ुक स्थिति के बीच पायलट जिस धैर्य, सूझबूझ और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाते हैं, वह अत्यंत सराहनीय है। जो हिम्मत आप कठिन परिस्थितियों में दिखाते हैं, वह असाधारण है। उत्तर प्रदेश में कार्यरत सभी पायलट साथियों को पायलट दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, सुरक्षित रहें और लोगों का जीवन बचाकर राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान देते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *