आई.एस.पी. में पारदर्शिता और सुलभता की दिशा में एक बड़ा कदम : एच. आर. नियम पोर्टल का शुभारंभ 

Spread the love

आसनसोल / डिजिटल परिवर्तन और संचालन में पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए,  आलोक वर्मा, निदेशक प्रभारी (राउरकेला स्टील प्लांट), अतिरिक्त प्रभार – बर्नपुर एवं दुर्गापुर स्टील प्लांट, ने कल बर्नपुर के अपने दौरे के व्यस्तता के बीच एच आर नियम पोर्टल का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम उनके बर्नपुर के दौरे के व्यस्तता को ध्यान में रखते हुए ईडी (वर्क्स) कॉन्फ्रेंस कक्ष में आयोजित किया गया था , जिसमें फंक्शनल हेड्स, सीजीएम और विभागाध्यक्ष (एचओडी) उपस्थित थे।

यह पोर्टल एच आर यानि मानव संसाधन विभाग द्वारा सी एंड आई टी विभाग के सहयोग से आंतरिक रूप से विकसित किया गया है। यह एक केंद्रीकृत डिजिटल भंडार के रूप में कार्य करता है, जिसमें एचआर नियम, दिशानिर्देश, परिपत्र एवं संबंधित दस्तावेज शामिल हैं। कंपनी के इंट्रानेट के माध्यम से सुलभ यह पोर्टल एचआर कार्यप्रणालियों में पारदर्शिता, एकरूपता एवं दक्षता सुनिश्चित करता है।कर्मचारियों को अद्यतन जानकारी सुलभ कराने हेतु डिज़ाइन किया गया यह प्लेटफ़ॉर्म संगठन की आधुनिकीकरण एवं सुचारु संचालन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान श्री वर्मा ने नीति कार्यान्वयन में सुलभता और स्पष्टता के महत्व को रेखांकित करते हुए इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा, “यह पोर्टल केवल एक उपकरण नहीं है, बल्कि यह एक अधिक जानकार और सशक्त कार्यबल के निर्माण की दिशा में एक सार्थक कदम है।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *