तहसील ज्ञानपुर में मण्डलायुक्त व आईजी, भदोही में डीएम, एसपी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर किया निस्तारण
भदोही । शासन के मंशानुरूप जनशिकायतो के त्वरित निस्तारण एवं कार्यवाही के दृष्टिगत ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’’ जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया। तहसील ज्ञानपुर में विंध्याचल मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस महानिरीक्षक आर0पी0सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल, तहसील भदोही में जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी, सीएमओ डॉ संतोष कुमार चक, उप जिलाधिकारी अरुण गिरि, तहसील औराई में अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य, उप जिलाधिकारी बरखा सिंह व अन्य अधिकारियो द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर फ़रियादियों की समस्याओ को गंभीरता से सुन कर निस्तारण किया गया।
सभी तहसीलों में जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मेें लगायें गये विभिन्न कैम्पो- बाल विकास पुष्टाहार विभाग, आयुष्मान गोल्डेन कार्ड, परिवार नियोजन, समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के उन्ययन हेतु विविध योजना मिशन शक्ति, राजस्व विभाग हेल्प डेस्क, जागरूकता हेतु लगाये गये। तहसील ज्ञानपुर में मण्डलायुक्त व आईजी तथा तहसील भदोही में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण करते हुयें उनके द्वारा लाभार्थियों को दी जाने वाली योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली।
मण्डलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक के समक्ष विभिन्न विभागो से सम्बन्धित तहसील ज्ञानपुर में फरियादियो के द्वारा कुल 49 समस्याओ से अवगत कराया गया। जिसमें से मंडलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक द्वारा 06 प्रार्थना पत्रो को मौके पर ही निस्तारित करते हुये शेष 43 प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियो को निर्धारित समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर विंध्याचल मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि आज तहसील दिवस में अधिकांश शिकायतें भूमि पैमाइश को लेकर रही जिसके लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट लगाएंगी तथा प्रभावी क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करेंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस व अंत्योदय तक पहुंचे, इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह ने कहा कि राजस्व संबंधित मामलों में कानूनगो ,लेखपाल व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण,सत्यापन कर एक हफ्ते के अन्दर निस्तारण करने का निर्देश दिया। संयुक्त टीम मौके पर जाकर दोनो पक्षों व गवाहों के साक्ष्य लेते हुए स्पॉट नोट तैयार कर उसपर हस्ताक्षर कराये। उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया कि जो मामले या विवाद बार बार आ रहे है,उनकी सूची बनाकर पुलिस के साथ मिलकर मामले का निस्तारण करना सुनिश्चित करायें। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तीनों तहसील में उपर्युक्त अधिकारियों द्वारा कुछ फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हुए शेष निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने तहसील भदोही के संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर त्वरित निस्तारण करते हुए सुशासन को स्थापित किया, साथ ही आईजीआरएस में प्राप्त लोक शिकायतों का निस्तारण, ऑनलाईन ‘‘सर्विस डिलीवरी’’ की सेवाओं में वृद्धि किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में निर्देश दिया कि कानूनगो, लेखपाल द्वारा दूसरी बार पैमाइश या आख्या में पहले कुछ कहा गया बाद में कुछ और अंतर निकल कर आ रहा है, ऐसे सभी विवादित मामलों का तत्काल निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ समाधान करें नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। राजस्व कर्मी गांव में जाकर स्थलीय मुआयना करते हुए निष्पक्ष व दबाव रहित होकर कार्य करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रो को अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से तीन दिन केे अन्दर निस्तारण कराना सुनिश्चित कराये। उन्होंने जनपद में शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने हेतु सभी को प्रोत्साहित किया। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन के मंशानुरूप सुशासन को निर्धारित समय सीमा में जनपदवासियों को अच्छादित किया जाय। जिलाधिकारी के समक्ष विभिन्न विभागो से सम्बन्धित तहसील भदोही में कुल 51फरियादियो के द्वारा अपनी समस्याओ से अवगत कराया गया। जिसमें से जिलाधिकारी द्वारा मौके पर 07 शिकायतों का त्वरित निस्तारण करते हुए शेष 44 शिकायतों का ससमय व प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। तहसील औराई में अपर जिलाधिकारी वि/रा के समक्ष कुल प्राप्त 42में से 05प्रार्थना पत्रो को मौके पर ही निस्तारित करते हुये शेष 37 प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियो को निर्धारित समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया गया।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
