किशोरियों को खानपान का विशेष ध्यान रखना जरूरी – डा. इंदु पाण्डेय 

Spread the love

किशोरी स्वास्थ्य एवं पोषण पर संवाद का आयोजन किया गया  राजकीय हाईस्कूल धौरहरा में आशा ट्रस्ट की एक गतिविधि

चौबेपुर (वाराणसी) / सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में ‘आओ बात करें’ कार्यक्रम के अंतर्गत किशोरी स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर संवाद का आयोजन राजकीय हाईस्कूल धौरहरा में किया गया I जिसमें विद्यालय की 50 बालिकाओं ने संवाद में बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी की I  बच्चियों को संबोधित करते हुए  विषय विशेषज्ञ डॉ इंदु पांडेय ने कहा कि 9 से 17 वर्ष की किशोरावस्था में शारीरिक, मानसिक के साथ सामाजिक बदलाव होते हैं,  जिनसे न घबराते हुए पौष्टिक व संतुलित भोजन लेना चाहिए। उन्होंने एनीमिया, पी सी ओ डी के बारे में उपयोगी जानकारी दी साथ ही व माहवारी के दौरान साफ सफाई के बारे में जानकारी प्रदान की। इस दौरान विभिन्न गतिविधियां भी कराई गई।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी पाण्डेय  ने कहा कि किशोरियों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे उचित जानकारी,  समस्याएं सुलझाने के कौशल और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी से इसका समाधान निकालने के बारे में प्रशिक्षित करने का संस्था का प्रयास सराहनीय है । आयोजन में अंजू यादव, नंदिता शर्मा, सुचिता यादव, मधूलिका राय, पल्लवी त्रिपाठी, प्रदीप सिंह आदि ने सहयोग प्रदान किया I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *