रेणुकूट: सीबीएसई परिणाम में नगर के विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन,कई छात्रों ने मारी बाजी

Spread the love

रेणुकूट। सीबीएसई बोर्ड के मंगलवार को घोषित परिणाम में नगर के प्रमुख विद्यालयों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। निर्मला कॉन्वेंट हाईस्कूल, केसरी देवी कनोडिया विद्या मंदिर, संत एबीआर पब्लिक स्कूल और ग्रीनलैंड स्कूल के छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय और नगर का गौरव बढ़ाया है। निर्मला कॉन्वेंट हाईस्कूल की 12वीं वाणिज्य वर्ग की छात्रा सिद्धि बरनवाल ने 97.8% अंक प्राप्त कर नगर में टॉप किया, जबकि विज्ञान वर्ग की जोया अफरोज ने 97.6% और मोहित सिंह ने 96.2% अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल में शताक्षी शुक्ला ने 98% अंकों के साथ नगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।केसरी देवी कनोडिया विद्या मंदिर की दक्षिता सिंह ने 96.6% अंक लाकर विद्यालय में टॉप किया। वहीं 12वीं में समन्विका सिंह ने 96.8% अंकों के साथ वाणिज्य वर्ग में प्रथम स्थान पाया। संत एबीआर पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा के सचिन कुमार ने 97% अंक प्राप्त किए। 12वीं में अंकिता शर्मा ने 93.2% अंकों के साथ विद्यालय में टॉप किया।

ग्रीनलैंड स्कूल का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। दसवीं में अक्षत सिन्हा ने 95% और 12वीं में संचय त्रिपाठी ने 96.8% अंक प्राप्त किए।

विद्यालयों के प्राचार्यों, प्रबंधकों व शिक्षकों ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *