“भारत शौर्य तिरंगा यात्रा” भारतीय सेनाओं के सम्मान में – एक राष्ट्र,एक संकल्प

Spread the love

 11 मई को प्रातः 8 बजे ज्ञानपुर वीएनजीआईसी से शहीद उद्यान तक निकलेगी “भारत शौर्य तिरंगा यात्रा”*

भदोही / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में, “भारत शौर्य तिरंगा यात्रा” 11 मई 2025 को समस्त जिलों में आयोजित की जा रही है। इसका शुभारंभ 11 मई 2025, प्रातः 08 बजे, 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ से  मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इस अनुक्रम में जनपद भदोही में भी 11 मई प्रातः 08 बजे ज्ञानपुर वीएनजीआईसी मैदान से ज्ञान सरोवर स्थित शहीद उद्यान तक “भारत शौर्य तिरंगा यात्रा” निकालकर एक राष्ट्र, एक संकल्प की भावना को मजबूत किया जाएगा। इस यात्रा में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, सेना/अर्धसैनिक बल, सिविल डिफेंस, एनसीसी/एनएसएस/स्काउट, छात्र-छात्राएँ व जनपदवासी तिरंगा और देशभक्ति के नारों के साथ सम्मिलित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *