जनहित से जुड़ी परियोजनाओं में लापरवाही बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई – जिलाधिकारी

Spread the love

जनपद में निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न*

*जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को कार्य की गति तेज करने के दिए निर्देश*

चंदौली। जनपद में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिले में चल रही  परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई, जिसमें कार्यदायी संस्थाओं की गति बढ़ाने के विशेष निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि सभी कार्यदायी संस्थाएं एवं  संबंधित एजेंसियां — अपने-अपने कार्यों की गति में तीव्रता लाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण किया जाना अनिवार्य है।

बैठक में जल निगम, सेतु निगम एवं सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि उक्त अधिकारियों को सायं 06 बजे तक कलेक्ट्रेट में उपस्थित होने के साथ ही, उनकी अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी परियोजनाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत सांई,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वाई के राय, अधिशाषी अभियंता (PWD) राजेश कुमार, डी सी नरेगा, डीडी एग्रीकल्चर,जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *