राउरकेला इस्पावत संयंत्र के इस्पात जनरल अस्पताल में अत्याधुनिक उन्नत इलैक्ट्रोकन्वल्सिव थेरेपी मशीन का उद्घाटन

Spread the love

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पाित संयंत्र (आर.एस.पी.) के इस्पात जनरल अस्पताल (आई.जी.एच.) में अत्याधुनिक उन्नत इलैक्ट्रोकन्वल्सिव थेरेपी (ई.सी.टी.) मशीन का उद्घाटन 17 अप्रैल, 2025 को आयोजित एक समारोह में आर.एस.पी. के सी.एम.ओ. प्रभारी, डॉ. जयंत आचार्य  द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में आई.जी.एच. के वरिष्ठ मनोचिकित्सक, डॉ. देबाशीष महंत और डॉ. संजय आचार्य के साथ-साथ क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, सुश्री संध्यारानी दाश, विभागों के अन्यट डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि इस्पात जनरल अस्पताल (आई.जी.एच.), राउरकेला के मनोचिकित्सा विभाग ने एक नई, अत्याधुनिक इलैक्ट्रोकन्वल्सिव थेरेपी (ई.सी.टी.) मशीन की स्थापना के साथ मानसिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है। यह उन्नत, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर-सहायता प्राप्त ई.सी.टी. डिवाइस गंभीर मानसिक विकारों के उपचार में एक प्रमुख तकनीकी उन्नयन का प्रतिनिधित्व करता है।

संशोधित ई.सी.टी. मशीन सिज़ोफ्रेनिया, द्विध्रुवी विकार, गंभीर अवसाद और कैटेटोनिया जैसी स्थितियों के लिए सुरक्षित, दर्द रहित और अत्यधिक प्रभावी उपचार देने के लिए सुसज्जित है। असाध्य मानसिक बीमारियों के लिए वैश्विक स्तर पर स्वर्ण मानक के रूप में मान्यता प्राप्त, ई.सी.टी. मानसिक स्वास्थ्य उपचार में एक आवश्यक उपकरण बना हुआ है।

उल्लेखनीय है कि आई.जी.एच. में मनोचिकित्सा विभाग पश्चिमी ओडिशा में यह उन्नत सुविधा प्रदान करने वाला एकमात्र केंद्र है। इस तकनीक की शुरूआत से न केवल आर.एस.पी. कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को बल्कि पश्चिमी ओडिशा की बड़ी आबादी को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *