उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 वर्षों में सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए – रविन्द्र जायसवाल

यूपी देश का ग्रोथ इंजन सोनभद्र में दूसरे दिवस में विकास महोत्सव का हुआ आयोजन

सोनभद्र। केंद्र सरकार के सफलता के 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद सोनभद्र में तीन दिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव के आज द्वितीय दिवस का शुभारंभ प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल  द्वारा किया गया, इस मौके पर विधायक घोरावल डॉ0 अनिल कुमार मौर्य, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, सहकारी बैंक के अध्यक्ष जगदीश पटेल, ब्लाक प्रमुख सदर अजीत राव,  विधायक सदर के प्रतिनिधि विकास मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें। यह आयोजन प्रदेश सरकार की ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन’ नीति को समर्पित है, जिसकी थीम ‘उत्तर प्रदेश’ देश का ग्रोथ इंजन’ रखा गया। इस गौरवशाली महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभर्थियों को लाभान्वित किया जा रहा, जिसे रंग-बिरंगी रंगोलियों, फूल-मालाओं, गुब्बारों और योजनाओं से संबंधित आकर्षक फ्लैश डिस्प्ले से सजाया गया था।

    इस दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने 117.72 करोड़ 91 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया ।   इस दौरान उन्होंने कहा कि इस परियोजनाओं के शिलान्यास से जनपद के सड़क, भवन और पुल का निर्माण कार्य किया जायेगा, जिससे जनपद का विकास होगा, इस दौरान मंत्री ने विकास योजनाओं से सम्बन्धित लगायी गयी विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किये और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और लाभार्थियों को दी जाने वाली लाभ से सम्बन्धित विविध जानकारी भी लिये ।   इस दौरान मंत्री दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरण कर रवाना किये। 

महोत्सव के दौरान सूचना विभाग द्वारा विभिन्न विषयों पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया, लघु फिल्मों के माध्यम से उत्तर प्रदेश की विकास गाथा एवं महाकुंभ पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया ।  इन फिल्मों ने सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के फीडबैक वीडियो भी प्रदर्शित किए गए, जिससे जनता को योजनाओं के वास्तविक लाभ  मिला।
जनपद के प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 वर्षों में सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, किसान हित में क्रांतिकारी कदम उठाने और प्रदेश को निवेश के आकर्षण का केंद्र बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि जनपद सोनभद्र में विकास के नये आयाम लिखे जा रहे हैं, जनपद निरन्तर विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है, देश के 112 अति पिछड़े जिलों में शामिल जनपद सोनभद्र आज विकास के मामले में तीसरे पायदान पर है, म्योरपुर एयरपोर्ट का निर्माण कार्य एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इण्डिया द्वारा कराया जा रहा है।  जनपद में वनाधिकार अधिनियम के अन्तर्गत 16000 से अधिक पटटाधारकों के खतौनी बनाकर निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। जनपद न्यायालय की स्थापना हेतु 18 हेक्टेयर की भूमि चिन्हित कर उपलब्ध करा दी गयी है। जनपद में ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए पंचायती राज विभाग द्वारा ‘मेरी प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जनपद सोनभद्र को प्रदेश में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जनपद में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का संचालन प्रारम्भ हो गया है।  कनहर सिंचाई परियोजना को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु शासन स्तर से रू0 50 करोड़ की धनराशि निर्गत की गयी है। परियोजना पूर्ण होने से दुद्धी तहसील के 35 हजार हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर नवजात शिशुओं के उपचार हेतु एस०एन०सी०यू० के 12 बेड का चिकित्सालय की शुरुआत की जा रही है. जिससे दूरस्थ क्षेत्र के नवजात शिशुओं का उपचार वही पर हो सकेगा। 

 सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति ने प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। यह महोत्सव सरकार की उल्लेखनीय उपलब्धियों का प्रमाण है और जनता के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक भी। उत्तर प्रदेश अब विकसित भारत निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रदेश के 15 करोड़ निर्धनों को प्रतिमाह अनाज की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है, 1.86 करोड़ से अधिक परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन, 2.86 करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ, 9 करोड़ लाभार्थियों को 5 लाख तक के ईलाज की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है, 56.50 लाख से अधिका परिवारों को निःशुल्क आवास, 1 करोड़ से अधिक वृद्धावस्था निराश्रित महिला दिव्यांगजन को पेंशन राशि को 300 रूपये से बढ़ाकर 1 हजार रूपये प्रतिमाह कर दिया गया है, जिससे समाज के अति पिछड़े वंचित लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।
इस अवसर पर त्रिदिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं से सम्बन्धित स्टाल लगाये गये हैं, जिसके माध्यम से जनपद व प्रदेश के विकास में किये गये कार्यों को दर्शाया गया है, इन स्टालों के माध्यम से कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जुड़ सकता है।  तत्पश्चात् प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने प्रदेश के 8 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर प्रेस वार्ता किया।   इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता, जिला कृषि रक्षा अधिकारी हरे कृष्ण मिश्रा अधिकारीगण मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *