अपर जिलाधिकारी ने दिया 31 मार्च तक शत प्रतिशत वसूली करने का निर्देश
भदोही । अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 कुंवर वीरेन्द्र मौर्य द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक किया गया।
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 कुंवर वीरेन्द्र मौर्य ने परिवहन, आबकारी, राजस्व, अधिशासी अधिकारी, खनन आदि विभागों को अभियान चलाकर लक्षित राजस्व वसूली किये जाने पर बल दिया। उन्होंने हैसियत नामा में लम्बित आवेदनों को प्रतिदिन अनुश्रवण करते हुए निस्तारण का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। सहायक स्टॉम्प अधिकारी को लक्ष्य के सापेक्ष वसूली न करने पर कड़ी फटकार लगाई मार्च तक वसूली पूर्ण करने की हिदायत भी दी।
अपर जिलाधिकारी ने खनन विभाग के राजस्व की समीक्षा के दौरान मिट्टी की खुदाई करने वालों को निर्देशित किया कि ‘माइन मित्रा’ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन व स्वीकृति के बाद ही मिट्टी की खुदाई करें, चेकिंग करने पर अवैध खनन पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपर जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों के आरके वसूली के साथ-साथ,विद्युत व राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों के 10 बड़े बकायेदारों पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया।अपर जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकरियों को निर्देश दिया कि तहसीलों में लंबित भूमि विवादों,मुकदमों को निस्तारण कराए अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0एस0 के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण, रिट याचिकायें, खतौनी अंश निर्धारण की कार्यवाही, स्वामित्व योजना, रोस्टर के अनुसार खतौनियों का दाखिला, एंटी भू माफिया जैसे कार्यों पर अब तक किये गये कार्यों की प्रगति को बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में समस्त उप जिलाधिकारी व तहसीलदार, जिला आबकारी अधिकारी, एआरटीओ, खनन अधिकारी समस्त अधिशासी अभियंता, अधिशासी अधिकारी व संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
