तहसील औराई में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर किया निस्तारण

जिलाधिकारी के समक्ष भूमि पैमाइश की अधिकांश शिकायत आने पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने का उप जिलाधिकारी को दिया निर्देश

जनपद के सभी अधिकारी/कर्मचारी भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर करें कार्य – जिलाधिकारी

राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम, मौके का स्थलीय निरीक्षण कर कराए संतुष्टिपरक निस्तारण-पुलिस अधीक्षक

भदोही / शासन के मंशानुरूप जनशिकायतो के त्वरित निस्तारण एवं कार्यवाही के दृष्टिगत ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’’ जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया। तहसील औराई में जिलाधिकारी विशाल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, सीएमओ डॉ संतोष कुमार चक, उप जिलाधिकारी औराई बरखा सिंह, तहसील ज्ञानपुर में अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 तेजवीर सिंह, उप जिलाधिकारी अरुण गिरी, तहसील भदोही में अपर जिलाधिकारी शिव नारायण सिंह,उप जिलाधिकारी श्याम मणि त्रिपाठी, अन्य अधिकारियो द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर फ़रियादियों की समस्याओ को गंभीरता से सुन कर निस्तारण किया गया।
सभी तहसीलों में जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मेें लगायें गये विभिन्न कैम्पो- बाल विकास पुष्टाहार विभाग, आयुष्मान गोल्डेन कार्ड, परिवार नियोजन, समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के उन्ययन हेतु विविध योजना मिशन शक्ति, राजस्व विभाग हेल्प डेस्क, जागरूकता हेतु लगाये गये। 

      जिलाधिकारी के समक्ष विभिन्न विभागो से सम्बन्धित तहसील औराई में फरियादियो के द्वारा कुल  57 समस्याओ से अवगत कराया गया। जिसमें से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा 05 प्रार्थना पत्रो को मौके पर ही निस्तारित करते हुये शेष 52 प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियो को निर्धारित समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। 

   जिलाधिकारी ने कहा कि उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार अपने-अपने कोर्टाे के लंबित मुकदमों का गुणवत्तापरक व ससमय निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि मुकदमे के सुनवाई के लिए आम इंसान व किसान दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी आशा के साथ आते हैं,उनके केसों को जल्द ही डिस्पोजल किया जाए।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि राजस्व संबंधित मामलों में कानूनगो ,लेखपाल व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण,सत्यापन कर एक हफ्ते के अन्दर निस्तारण करने का निर्देश दिया। संयुक्त टीम मौके पर जाकर दोनो पक्षों व गवाहों के साक्ष्य लेते हुए स्पॉट नोट तैयार कर उसपर हस्ताक्षर कराये। संपूर्ण समाधान दिवस तहसील भदोही में प्राप्त कुल 32 शिकायतों में 05 का त्वरित निस्तारण, तहसील ज्ञानपुर में कुल प्राप्त 28 शिकायतों में से 06 का त्वरित निस्तारण किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *