प्रभारी प्रधानाध्यापक का जलवा : मेज पर पैर रखकर सोते मिले, फोटो वायरल   

 चकिया ,चन्दौली। चकिया विकास खण्ड के बरौझी कम्पोजिट  विद्यालय पर तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक जय प्रकाश सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।जिसमें वह टेवल पर पैर रखकर लेटे हुए दिख रहे हैं। कुछ लोगों ने उनकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।जिससे हड़कंप मच गया। वहीं इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक जय प्रकाश सिंह ने बताया कि उनके स्वास्थ्य व पैर में परेशानी है।जिसको लेकर चिकित्सक ने उन्हें पैर फैलाने की सलाह दी है।जिससे वह कुछ देर के लिए पैर रख लिए थे।जिसका किसी ने फोटो खींचकर रंजिशन वायरल कर दिया है।

NTPC

इस संबंध में एबीएसए राम टहल ने बताया कि बरौझी कम्पोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जय प्रकाश सिंह का एक फोटो वायरल हुआ है। जिनसे बात करने पर पता चला कि पैर में दिक्कत होने पर वह टेबल पर रख लिए थे। हालांकि इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामला स्पष्ट होने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *