पंचायत भवन का ताला तोड़ चोरों ने चुराया हजारों रुपए मूल्य का सामान

Spread the love

चन्दौली । सैयदराजा थाना क्षेत्र के परेवा ग्राम पंचायत के पंचायत भवन का ताला तोड़ कर चोरों ने हजारों रुपए मूल्य का इनवर्टर बैट्री चुरा ले गए घटना शुक्रवार के रात्रि की है।

 इस मामले में ग्राम प्रधान भगवान सिंह मौर्य ने थाने में तहरीर दी है गौरतलब है कि प्रतिदिन की भांति पंचायत भवन कार्यालय में ग्राम विकास अधिकारी अतुल कुमार सिंह एवं  ग्राम प्रधान भगवान सिंह मौर्य ने पूरे दिन विभागीय कार्य करने के पश्चात कार्यालय का ताला बंद कर घर चले गए कि देर रात्रि चोरों ने सुनसान क्षेत्र देखकर पंचायत भवन का ताला तोड़ कर कार्यालय में घुस गए जहां सीडीओ के निर्देश पर लगाए गए इनवर्टर बैट्री सोलर पैनल सहित अन्य इलेक्ट्रानिक सामानों को चुरा ले गए ।

सुबह कार्यालय पहुंचे ग्राम प्रधान ने ताला टूटा देख अवाक हो गए उन्होंने कार्यालय मे जाकर देखा कि अभी तीन माह पूर्व लगाए गए इनवर्टर बैट्री चोर चुरा ले गए हैं इस घटना की तहरीर ग्राम प्रधान ने सैयदराजा थाना में दर्ज कराया घटना के बाबत तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *